Friday, May 29, 2026
HomeLatestजेल में ही मनेगी AAP सांसद संजय सिंह की...

जेल में ही मनेगी AAP सांसद संजय सिंह की दिवाली, जानें आखिर क्या है कारण

नई दिल्ली Exclusive: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति मामले में कोर्ट ने आप सासंद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल को फंसाने की साजिश हो रही है। ”सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ये लोग केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।”बता दें कि, आप सांसद को चार अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था।

इससे पहले 27 अक्टूबर से दस नवंबर तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई थी। दिल्ली आबकारी नीति मामले में ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी ईडी और सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। इस समय सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं।

आरोप है कि, शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया। इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी गई थी। 

spot_img