

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों का आनंद कारज समारोह परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में चंडीगढ़ में हुआ। वहीं आज मोहाली के कस्बा डेराबस्सी स्थित एक निजी रिसोर्ट में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।
पार्टी में कई VVIP सहित मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहुंचने की चर्चा है। वहीं पुलिस ने रिसोर्ट के आसपास की सुरक्षा अभी से बढ़ा दी है। सभी काफी उत्साहित हैं।
बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी अपनी पत्नी व परिवार के साथ दोनों के शादी समारोह में शामिल हुए थे। विवाह समारोह एक घर में आयोजित किया गया था और सजावट भी साधारण तरीके से की गई थी।
शादी के बाद न्यूली मौरिड कपल्स की कई वायरल तस्वीरें सामने आईं थीं। इस मौके पर उनके परिवार व खास मेहमान शामिल हुए थे। इसके अलावा कई मंत्री भी उस शादी के गवाह बनें।




