Thursday, May 28, 2026
HomeLatestजालंधर में इस दिन आधे दिन की छुट्टी का...

जालंधर में इस दिन आधे दिन की छुट्टी का ऐलान… ये संस्थान रहेंगे बंद, जानें वजह

जालंधर Exclusive: शहरवासियों के लिए अभी-अभी अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने 27 अक्टूबर को जालंधर नगर निगम के अंतर्गत आते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि यह छुट्टी आधे दिन की होगी।

जानकारी के मुताबिक, डीसी जालंधर नगर निगम की सीमा में आने वाले स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई (सरकारी व निजी) में दोपहर दो बजे के बाद छुट्टी रहेगी। शहर में 27 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर शोभायात्रा निकाली जानी है।

रास्तों से निकलना भी बेहद मुश्किल

इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि, शहर में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। इसको लेकर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान रास्तों से निकलना भी बेहद मुश्किल हो जाता है।

spot_img