Wednesday, March 25, 2026
HomeLatestममता शर्मसार... Lover के साथ मिलकर महज इतने रुपये...

ममता शर्मसार… Lover के साथ मिलकर महज इतने रुपये में बच्चे का कर दिया सौदा

बठिंडाः पंजाब में क्राइम बढ़ता जा रहा है। खून के रिश्ते पानी होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। यहां एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने डेढ़ साल के बच्चे का सौदा कर डाला। इस मां ने ममता का रिश्ता ही शर्मसार कर दिया है।

धोबियाना बस्ती निवासी भारत भूषण ने बताया कि उसकी शादी 2018 में सुखविंदर कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके घर दो बेटों ने जन्म लिया था। इस दौरान उसकी पत्नी का गांव बीबीवाला निवासी सुमनदीप सिंह के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। फिर क्या था घर में झगड़े होने लग गए। पिछले साल उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की।

इसके चलते बड़ा बेटा उसके पास ही रह गया, जबकि छोटा वाला सुखविंदर के साथ रहने लगा। अब पता चला कि उसने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को महज 35 हजार में हरियाणा के सहारनपुर निवासी एक निसंतान दंपति को बेच दिया है।

जांच में सामने आया है कि सुमनदीप ने बच्चे के लेनदेन के दौरान खुद को सुखविंदर कौर का पति बताया था और फर्जी हस्ताक्षर किए थे। फिलहाल बच्चे को बरामद कर लिया गया है। साथ ही महिला के पति की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

spot_img