Wednesday, February 18, 2026
HomeLatestडेटिंग साइट पर हुई मुलाकात का खौफनाक अंजाम....बैंक अधिकारी...

डेटिंग साइट पर हुई मुलाकात का खौफनाक अंजाम….बैंक अधिकारी ने NRI महिला के साथ की ये घिनौनी हरकत

लुधियाना (Exclusive): पंजाब में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रेप, हत्या, छीनाझपटी और धोखाधड़ी की घटनाएं तो आम बात हो गई है। अपराधियों को तो अब पुलिस का भी डर नहीं है और वह बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 

इसी कड़ी में शहर में एक एनआरआई महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड में नर्स का काम करने वाली महिला के पति की वर्ष 2017 में मौत हो गई थी।

इस कारण बनाई डेटिंग साइट पर प्रोफाइल
रिश्तेदारों ने उसे सलाह दी कि वह दूसरी शादी कर ले। इस कारण उसने ऑनलाइन डेटिंग साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इस दौरान उसकी बातचीत प्राइवेट बैंक के अधिकारी से हो गई।
26 मार्च 2022 को वह उसके साथ रिलेशनशिप में आ गई।

महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति उससे पैसे ठगता था। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप भी करता था। जब उसे पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने उसकी पत्नी से बात की थी। महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

spot_img