Monday, June 15, 2026
HomeCity Newsजालंधर में मर्डर, अज्ञात हमलावर ने बेटी को भी...

जालंधर में मर्डर, अज्ञात हमलावर ने बेटी को भी किया घायल

जालंधर (Excluisve): जालंधर के करतारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के आर्य नगर (टाहली साहिब रोड) में आज दिन-दिहाड़े महिला की हत्या कर दी गई।

मिली खबर के अनुसार आज दोपहर को एक अज्ञात हमलावर ने घर में रह रही 2 महिलाओं पर तेजधार से हमला कर 65 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी।

हमले में उसकी बेटी मीना रानी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img