Thursday, August 6, 2026
HomeLatestपंजाब के मुख्य सचिव Anurag Verma पर टूटा दुखों...

पंजाब के मुख्य सचिव Anurag Verma पर टूटा दुखों का पहाड़, CM Mann ने जताया दुख

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा उस समय शोक में डूब गए। दरअसल, उनके पिता प्रो. बीसी वर्मा का आज सुबह निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 श्मशान घाट पर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बता दें कि अनुराग वर्मा पंजाब के 42वें मुख्य सचिव हैं। वह वी के जंजुआ के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव बने थे।

CM मान ने जताया दुख
अनुराग वर्मा के पिता के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ” पंजाब सरकार में मुख्य सचिव के रूप में सेवा निभा रहे अनुराग वर्मा के पिता जी प्रो.बी.सी. वर्मा जी के निधन के बारे सुनकर बेहद दुख हुआ.. दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं… परमात्मा आगे अरदास करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे… पूरे परिवार के साथ दिल से हमदर्दी।”

वहीं, बाबूशाही समाचार के प्रधान संपादक बलजीत बल्ली ने बीसी वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अनुराग वर्मा और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

spot_img