Sunday, April 12, 2026
HomeLatestगुरुद्वारा प्रधान ने युवक के बालों के साथ की...

गुरुद्वारा प्रधान ने युवक के बालों के साथ की बेअदबी, जानिए क्या है पूरा मामला

लुधियाना (Exclusive): पंजाब के लुधियाना शहर में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुद्वारा प्रधानों ने तलवंड़ी कलां गांव के एक युवक के साथ मारपीट की और उसे बालों से पकड़ कर घसीटा, जिसके बाद इलाके में हंगामा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जोगराज सिंह तलवंडी कलां के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान के पास काम करता था। उसने प्रधान से 2 हजार रुपए लेने थे। मगर, जब जोगराज सिंह ने अपने पैसे मांगे तो प्रधान ने उसके साथ खूब मारपीट की। जोगराज सिंह का आरोप है कि प्रधान ने उसे बालों से पकड़कर घसीटा और खूब मारपीट की।

पीड़ित जोगराज सिंह का कहना है कि घर की महिलाओं ने भी उसके साथ गाली-गलौच की। जब उसने उन्हें रोका तो घर के कई लोगों ने मिलकर उसे पीटा। इसके बाद उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।

पीड़ित जोगराज सिंह ने बताया कि उसने थाना लाडोवाल के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है।

spot_img