

लुधियाना (Exclusive): जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पंजाब के महानगर लुधियाना वासियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी।
दरअसल, सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही लुधियाना वासियों की मांग पूरी होने जा रही है। लुधियाना के साहनेवाला हवाई अड्डे और दिल्ली NCR के लिए जल्दी फ्लाइट शुरू की जाएगी।
ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲੀ ਆ ਰਹੀ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ…ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ-NCR ਲਈ ਫਲਾਈਟ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ… ਅੱਜ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਹਿੰਡਨ (ਗਾਜ਼ੀਆਬਾਦ) ਲਈ ਫਲਾਈਟ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਵਿਖਾ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕਰਾਂਗੇ…ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਤੋਂ ਕੋਰੋਨਾ ਕਾਲ ‘ਚ ਉਡਾਣਾਂ ਬੰਦ ਹੋ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 6, 2023
सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि लुधियाना के साहनेवाल एयरपोर्ट से दिल्ली-एनसीआर के लिए उड़ान फिर से शुरू हो रही है। आज साहनेवाल एयरपोर्ट से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कोरोना काल में साहनेवाल से उड़ानें बंद कर दी गई थीं, जो दोबारा शुरू हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अत्याधुनिक टर्मिनल वाला हलवारा हवाई अड्डा भी जल्द ही लुधियाना के लोगों को सौंप दिया जाएगा।




