Saturday, February 21, 2026
HomeLatestतो पंजाब में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा...! राज्यपाल की...

तो पंजाब में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा…! राज्यपाल की CM भगवंत मान को चेतावनी

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच खींचतान खत्म नहीं हो रही है। अब राज्यपाल ने एक बार फिर से मान सरकार पर सवाल उठाए हैं और अब चेतावनी दे डाली है कि अगर उन्होंने उनके पत्रों का जवाब नहीं दिया तो वे राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।

दरअसल, बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि है कि राज्यपाल द्वारा मांगी गई जानकारी न देना स्पष्ट रूप से संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है, जोकि सीएम भगवंत मान कर रहे हैं।

ऐसा न करने पर मेरे पास कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। इससे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान पर जून में हुए विधानसभा सत्र के दौरान उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

राज्यपाल पुरोहित ने कहा था कि मुख्यमंत्री राज्यपाल द्वारा मांगी गई किसी भी प्रशासनिक जानकारी को प्रस्तुत करने के लिए बाध्य हैं। राज्यपाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में भी उन्हें इस संवैधानिक प्रावधान का सम्मान करने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को 10-15 पत्र लिखे लेकिन उनमें से कई तो जवाब नहीं मिला या अधूरा जवाब मिला।

उन्होंने कहा कि मैं कोई भी जानकारी मांगता हूं तो सीएम मान नाराज हो जाते है। पुरोहित ने सीएम मान पर बयान का विरोध करते हुए कहा कि वो कहते है कि वो केवल तीन करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं, राजभवन के प्रति नहीं। लेकिन उन्हें राज्य को संविधान के अनुसार चलाना है अपनी सनक के अनुसार नहीं, पुरोहित ने कहा आप बादशाह थोड़े हो।

spot_img