Thursday, February 19, 2026
HomeLatestभारत का हुआ चांद, Chandrayaan-3 की सफल लैडिंग

भारत का हुआ चांद, Chandrayaan-3 की सफल लैडिंग

जालंधऱ (Exclusive): चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है. पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है। हर भारतीय के लिए गर्व से सीना चौड़ा करने और मस्तक ऊंचा करने का समय है।

भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ हो गई है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है।

पृथ्वी के नैचुरल सैटेलाइट (चंद्रमा) के इस हिस्से में उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है क्योंकि अब तक जितने भी मिशन चंद्रमा पर गए हैं वे चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे हैं।

ब्रह्मांड के इस हिस्से में भारत का परचम लहराने से वैज्ञानिकों ही नहीं, देशभर की आम जनता के बीच भी भारी उत्साह देखा जा रहा है और ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ से वाकिफ हर भारतीय का चेहरा खुशी से दमक रहा है।

spot_img