Saturday, February 21, 2026
HomeLatestलुधियाना में बड़ा हादसा, खेलते हुए हाईटेंशन तारों की...

लुधियाना में बड़ा हादसा, खेलते हुए हाईटेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा

लुधियाना  (Exclusive): लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि लुधियाना के शिवपुरी इलाके में एक बच्चे के हाई टेंशन वायर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। खबर है कि बच्चा छत्त पर खेल रहा था।

जबकि उसका पिता पास में ही बैठ कर धूफ बना रहा था। बच्चे ने धूफ को डोर के साथ बांध कर हाई टेंशन वायर की तरफ फैंका जिसके बाद एक जबरदस्त बलास्ट हो गया।

बलास्ट के बाद तारों ने बच्चे को खींच लिया जिसके दौरान उसका शरीर पूरी तरह से झुलस गया औऱ उसकी मौत हो गई। काफी जोर से धमाके कारण लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान इलाके के कई घरों के मीटर सड़ गए।

घटना शिवपुरी इलाके की गली नंबर 7 की है जहां पर बच्चे के साथ हादसा हुआ। बच्चे की उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है तथा उसका नाम कृष्णा था। वह छत पर खेल रहा था।

spot_img