Friday, February 20, 2026
HomeLatestपंजाब के इन शहरों में खतरे की घंटी, खोले...

पंजाब के इन शहरों में खतरे की घंटी, खोले गए भाखड़ा बांध के Flood Gate

चंडीगढ़: पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित भाखड़ा बांध के सभी 4 फ्लडगेट को भारी वर्षा के बाद खोल दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते बी.बी.एम.बी. प्रबंधन ने भाखड़ा बांध के फ्लड गेट को 2 फुट तक खोला, जिसे बाद में बंद कर दिया गया।

बता दें कि भाखड़ा बांध का जलस्तर 1672.75 फुट दर्ज किया गया। अधिकारियों ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और सतलज नदी के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है। बांध में पानी खतरे के निशान से करीब 7 फुट दूर है, जिसकी वजह से बोर्ड ने नंगल डैम झील के लिए करीब 50,000 क्यूसिक पानी छोड़ा।

spot_img