Wednesday, September 23, 2026
HomeLatestजालंधर में भयानक सड़क हादसा, ओवरटेक कर रही कार...

जालंधर में भयानक सड़क हादसा, ओवरटेक कर रही कार ने बुजुर्ग को कुचला

जालंधर: जालंधर के भोगपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, भोगपुर-जालंधर हाईवे पर नूरपुर गांव में एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गलत साइड से ओवरटेक कर रही कार ने बलविंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक मौके से फरार हो गया। बलविंदर सिंह गोल मार्कीट सेंट्रल टाऊन में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग चलाते थे।

spot_img