Thursday, February 19, 2026
HomeLatestघर का वास्तुदोष दूर करेगा 1 मोरपंख, जानिए किस...

घर का वास्तुदोष दूर करेगा 1 मोरपंख, जानिए किस दिशा में रखने से मिलेगा फायदा

मोरपंख को घर में रखना बहुत शुभ मानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम करने में मदद मिलती है। कई घरों में लोग मोर पंख के गुलदस्ते सजाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मोर पंख किस दिशा में रखना अच्छा होता है, नहीं तो आइए जानते हैं…

मोर पंख रखने की सही दिशा
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को घर के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में रखा जाना चाहिए। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में मोर पंख रखना शुभ होता है। इसे आप उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं।
– जिन लोगों की कुंडली में राहु दोष है उन्हें उत्तर पश्चिम दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। इससे राहु दोष कम हो जाता है।
-विद्यार्थियों को अपनी किताबों में या स्टडी टेबल पर मोर पंख रखना चाहिए। इससे पढ़ाई में मन लगता है.
– लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर मोर पंख सजाने से भी घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इससे घर में क्लेश नहीं होता।
-बेडरूम में भी मोर पंख रखना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही मोर पंख रखने से वास्तुदोष भी दूर होता है। बस 8 छोटे पंखों को एक साथ बांध लें और उन्हें घर की उत्तर-पूर्व दिशा की दीवार पर लगा दें।
-मोरपंखों के गुच्छे को ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की नजर उस पर पड़े। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

घर पर मोर पंख के फायदे
-हिंदू पौराणिक कथाओं में, भगवान कार्तिकेय और देवी सरस्वती को मोर की सवारी करते हुए दिखाया गया है। मान्यता है कि घर में मोर पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। साथ ही इससे बच्चों की पढ़ाई, पेंटिंग, नृत्य या संगीत जैसी रचनात्मक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित होता है।

spot_img