Monday, April 6, 2026
HomeLatestलुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, NRI को...

लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, NRI को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, थाना सदर के इलाके ठाकुर कॉलोनी में एक NRI की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बरिंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। ललतो कला के प्रभारी रविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बरिंदर सिंह सोमवार की रात अपने नौकर के साथ फार्म हाऊस से घर जा रहा था।

इसी बीच, रास्ते में 2 बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी को रोककर तेजधार हथियार से हमला किया, जिसमें बरिंदर सिंह
गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। नौकर को भी कुछ चोटें आईं है। नौकर ने बताया कि दोनों ने किसी कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था।

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या किसी रंजिश के चलते की गई है क्योंकि इस मामले में कोई लूटपाट नहीं की गई।फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

spot_img