Wednesday, June 10, 2026
HomeLatestBreaking News: भोपाल से दिल्ली जा रही Vande Bharat...

Breaking News: भोपाल से दिल्ली जा रही Vande Bharat Train में बड़ा हादसा

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच में बैटरी बॉक्स में आज सुबह आग लग गई। राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि कोच में 20-22 यात्री थे लेकिन उन्हें तुरंत दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया।

बता दें कि घटना सुबह करीब 8 बजे मध्य प्रदेश के कुरवाई केथोरा स्टेशन पर हुई। ट्रेन सुबह 5.40 बजे भोपाल से रवाना होती है और दोपहर 1.10 बजे के आसपास दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचती है। गाड़ी के पहियों के पास से भी धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया लेकिन फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आग बैटरी बॉक्स तक ही सीमित थी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी जांच पूरी होते ही ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो जाएगी।

spot_img