Sunday, March 29, 2026
HomeLatestजालंधर वासियों के लिए खुशखबरी, CM Mann ने किया...

जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी, CM Mann ने किया ये बड़ा ऐलान

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम मान ने जालंधर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम यानी सिटी बस सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया है, ताकि शहर के लोगों को लोकल सफर में आसानी हो।

योजना को सफल बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. अभिजीत कपलिश ने 2 संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. साइन किया है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू करने और योजना को सफल बनाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। दोनों ही संस्थान फ्री कंसलटेंसी सर्विस भी देंगे और देखेंगे कि शहर में कितनी बसों की जरूरत है, किस किस रूट पर सिटी बस चलाना सही रहेगा।

spot_img