Wednesday, February 18, 2026
HomeLatestबेखौफ बदमाशों का आतंक, लूट की नियत से पेट्रोल...

बेखौफ बदमाशों का आतंक, लूट की नियत से पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर की फायरिंग

होशियापुरः होशियारपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, बीती रात कुछ युवक होशियारपुर-दसूड़ा रोड़ पर गांव घासीपुर के पास पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी को गोली मारकर चले गए। इसके तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे जालंधर रैफर कर दिया गया।

कर्मचारी की पहचान सुनील ठाकुर पुत्र केहर सिंह के रुप में की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही तुरंत जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 4 युवक बाइक पर सवार होकर करीब 10 बजे वहां आए। सुनिल को शक हुआ तो उसने दरवाजे को अंदर से बंद करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सुनिल पर दो फायर कर दिए, जो उसके कंधे और टांग पर गे। कहा जा रहा है कि युवक चोरी के इरादे से वहां आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img