Friday, February 20, 2026
HomeLatestतीरंदाजी विश्व कप में पंजाब की बेटी ने देश...

तीरंदाजी विश्व कप में पंजाब की बेटी ने देश का नाम किया रौशन, जीता यह मेडल

चंडीगढ़ (TE): यह समय पंजाब के लिए बेहद गौरवमान माना गया है। बता दें, पंजाब की तीरंदाज़ अवनीत कौर ने चीन के शंघाई शहर में चल रहे तीरंदाज़ी विश्व कप में हिस्सा लिया। अवनीत कौर ने इसमें भारत के लिए कांस्य पदक लाकर देश का मान बढ़ाया है।

बठिंडा ज़िले की रहने वाली अवनीत कौर

पंजाब के बठिंडा ज़िले के सरदारगढ़ गांव की रहने वाली अवनीत कौर खालसा कॉलेज पटियाला में पढ़ती है। उन्होंने विश्व कप में महिला वर्ग की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने तुर्की की तीरंदाज़ इपेक तोमुरक को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। वे 147-144 से जीती।

पंजाब के खेल मंत्री ने दी बधाई

इस खास मौके पर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अवनीत कौर को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते लिखा कि बठिंडा की अवनीत ने अपने राज्य और देश का नाम रौशन किया है।

उन्होंने उसे भविष्य में प्रतियोगिताओं लिए शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने लिखा कि अवनीत कौर ने इस जीत का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, लगन, समर्मण के साथ अपने कोच और पेरेंट्स को दिया है।

उन्होंने कहा कि अवनीत की यह जीत पंजाब में आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रकाश स्तम्भ बनेगी। सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार फिर से खेलों को ऊपर उठाने की कोशिश कर रही है। इस बार भी खेल बजट में 55% की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, नई खेल नीति भी आने को है।

spot_img