Saturday, February 21, 2026
HomeLatestबड़ी खबर: पंजाब के इन प्रसिद्ध मंदिरों की दीवारों...

बड़ी खबर: पंजाब के इन प्रसिद्ध मंदिरों की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

बठिंडा (TE): इस समय पंजाब राज्य से एक खालिस्तान संबंधी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मालवा के प्रसिद्ध मंदिर माता माईसरखाना की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले। ऐसे में यह पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहीं इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुलिस प्रशासन हुई अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मालवा प्रांतीय ब्राह्मण सभा के मंदिर और स्वर्णकार मंदिर की दीवरों पर खालिस्तानी नारें लिख दिए।

कहा जा रहा है कि किसी ने राज्य का माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा किया है। वहीं इसकी खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने नारे लिखी दीवार को तुरंत पेंट से साफ कर दिया। बता दें, थाना कोटफत्ता की पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विधानसभा हलका मौड़ के विधायक का गांव

जानकारी के लिए बता दें कि यह गांव विधानसभा हलका मौड़ के विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना का है। वहीं मंदिर की दीवार पर इस तरह खालिस्तानी नारे लिखे मिलना सरकार और पुलिस दोनों को चुनौती देने के बराबर है।

पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने में लगी है। वहीं थाना प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की गहराई के जांच जारी है।

 

 

spot_img