Saturday, March 28, 2026
HomeLatestअजनाला कांड के बाद एक्शन में पुलिस, अब किया...

अजनाला कांड के बाद एक्शन में पुलिस, अब किया ये काम

पंजाब (TES): पंजाब में हुआ अजनाला कांड अभी तक गर्माया हुआ है। इसे लेकर पुलिस भी एक्शन में आई हुई है। ऐसे में ही अब पंजाब सरकार के कहने पर बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा इस्तेमाल करने वाले हथियारों के लाइसेंस चैक किए जा रहे हैं।

अमृतपाल के साथी वरिंदर सिंह गन लाइसेंस किया रद्द

बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने अमृतपाल के साथी वरिंदर सिंह के मन लाइसेंस को रद्द कर दिया है। मगर जम्मू के सांबा से तलविंगर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

लाइसेंस की मियाद पूरी होने पर भी हो रहा इस्तेमाल

मिली जानकारी के अनुसार, वरिंदर सिंह को गन लाइसेंस साल 2013 में जम्मू के किश्तवाड प्रशासन द्वारा जारी हुआ था। इसकी मियाद साल 2017 में पूरी हो गई थी। मगर फिर भी वे इसका इस्तेमाल कर रहे थे। मगर अब उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। ऐसे में इसपर एक्शन लेते हुए पंजाब डी.जी.पी. ने अमृतपाल के अन्य समर्थकों के हथियारों को भी रिव्यू करने का आदेश जारी किया है। बता दें, अमृतपाल जिस जगह जाते हैं उनके साथी लाइसेंसी हथियार साथ लेकर पहुंचते हैं। इसी कारण अब पंजाब सरकार ने हथियारों की जांच करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

 

 

spot_img