Friday, April 10, 2026
HomeLatestHoli 2023: होली पर गुलाल से करें ये उपाय,...

Holi 2023: होली पर गुलाल से करें ये उपाय, दांपत्य जीवन की परेशानियां होंगी दूर

नई दिल्ली (TES): होली के त्योहार पर देशभर में धूम होती है। यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं देश के कई हिस्सों में इससे एक दिन पहले की शाम को होलिका दहन किया जाता है। इससे अगले दिन यानी होली पर रंग-गुलाल एक-दूसरे पर ओढ़कर बधाई दी जाती है। बच्चे इस त्योहार को खासतौर मनाते हैं। इस साल ये पावन दिन 8 मार्च दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

वहीं ज्योतिष व वास्तु शास्त्र अनुसार, होली के गुलाल से कुछ उपाय करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं होली के गुलाल से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स…

भगवान की गणेश की पूजा करें

होली खेलने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा करें। मान्यता है इससे घर का वास्तु दोष दूर होते हैं।

कमरे में लगाएं ऐसी तस्वीर

होली के शुभ अवसर पर अपने कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए। होली के दिन उन्हें गुलाल और फूल चढ़ाएं। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है।

सूर्य देव का चित्र लगाए

होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देव का चित्र लगाए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। परिवार वालों की तरक्की होती है।

ये पौधे लगाए

होली के दिन घर पर मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाए। वास्तु अनुसार ये गुड़ लक लेकर आते है। साथ ही ग्रहदोष दूर करते हैं।

होली के दिन बदले ध्वज

अगर आपके घर पर ध्वज लगा है तो उसे होली के दिन बदले। इससे परिवार में मान-सम्मान, सुख-समृद्धि आती है। परिवारवालों में एकता और प्यार बढ़ता है।

spot_img