Wednesday, February 18, 2026
HomeLatestठंडी हवाओं से पंजाब का फिर बढ़ा तापमान, इस...

ठंडी हवाओं से पंजाब का फिर बढ़ा तापमान, इस तारीख से मौसम बदलेगा मिजाज

लुधियाना (TES): पंजाब में मौसम का बदलाव होना शुरु हो गया है। वहीं 1-2 दिन में लगातार जिले में सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। सर्द हवा चलने से रातें भी ठंडी होने लगी है। मगर दिन में खिली धूप मिलने से ठंड से लोगों को राहत मिल रही है।

वहीं इससे पहले धूप निकलने से तापमान में लगातार तेजी होने लगी है। इसके साथ दिन में गर्मी होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 17 फरवरी को मौसम बदल सकता है। बीते 24 घंटे में पंजाब के पड़ौसी राज्यों में कम से कम न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने 13 से 15 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में करीब 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है।

spot_img