Friday, February 20, 2026
HomeLatestमुंबई: देर रात अज्ञात शख्स ने पुलिस को कॉल...

मुंबई: देर रात अज्ञात शख्स ने पुलिस को कॉल कर दी ऐसी धमकी, मचा हुड़दंग

मुंबई (TES): मुंबई पुलिस को एक बार फिर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार इस शख्स ने मुंबई पुलिस के एक जॉइंट कमिश्नर को देर रात फोन पर धमकी दी।

कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम यशवंत माने बताया है। इसके साथ ही उसने कहा कि मुंबई के मिरा-भाईंदर में बम ब्लास्ट होने वाला है। जब कॉल में पुलिस ने उस शख्स के से पूछताछ करते हुए सवाल किया तो उसने अपशब्दों बोलते हुए कॉल कट कर दी।

धमकी वाले फोन आने की खबर तुरंत जॉइंट कमिश्नर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल में दी। ऐसे में इस बात की जानकारी तुरंत ही मीरा भाईंदर पुलिस कंट्रोल तक पहुंचाई गई। इसके साथ ही इस केस से जुटी पूछताछ दोनों पुलिस लगातार कर रहे हैं।

 

 

 

 

spot_img