Saturday, February 21, 2026
HomeLatestB'day के दिन ड्यूटी कर रहे इस जिले के...

B’day के दिन ड्यूटी कर रहे इस जिले के ASI की बिगड़ी हालत, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

लुधियाना (TES): बीते दिन फरीदकोट के पुलिस विभाग से एक दुखभरी खबर सामने आई। बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात एसपी हेडक्वाटर को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। वहीं अब लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-8 के अंतर्गत पड़ती डी.एम.सी. चौकी में ड्यूटी कर रहे ए.एस.आई. की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक ए.एस.आई. राजिंदरपाल सिंह (50) है। मौत के तुरंत बाद पुलिस ने ए.एस.आई. का शव पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिवार को सौंप दिया। बता दें, ए.एस.आई. रजिंदरपाल सिंह चौकी डी.एम.सी. में तैनात थे। बड़े दिन यानी 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन था।

वे जन्मदिन पर भी ड्यूटी दे रहे थे। ड्यूटी करते समय अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते पूरे पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर देर रात मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताई है।

 

 

 

spot_img