Saturday, February 21, 2026
HomeBreaking Newsजालंधर के इस इलाके में महिला पर बरसाई गोलियां,...

जालंधर के इस इलाके में महिला पर बरसाई गोलियां, युवक की मौत

जालंधर (TES): पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इसी के तहत जालंधर में कुछ युवकों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि जे.सी. रिसोर्ट के पीछे सतनाम नगर में कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।

हमलावरों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर उस पर ताबड़तोड गोलियां चलाईं। घटना के दौरान एक सोनू नामक युवक को भी गोली मारी गई जिसकी बाद में मौत होने की खबर आई है।

महिला के हाथ पर गोली लगने से महिला बुरी तरह से घायल हो गई है, जिसके बाद खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले जाया गया हैं।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना की छानबीन जारी है।

spot_img