Thursday, February 19, 2026
HomeBreaking Newsपंजाब में बड़ा हादसा, कई लोग एकाएक हो गए...

पंजाब में बड़ा हादसा, कई लोग एकाएक हो गए बेसुध

लुधियाना (TES): यहां के ग्यासपुरा इलाके में उस समय अफरी-तफरी मच गई जब फैक्ट्री से गैस लीक हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कई लोग बेहोश हो गए। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

घटना उस समय हुई जब गैस फैक्ट्री में शिफ्ट की जा रही थी। इस दौरान इसका वॉल लीक हो गया, जिसके बाद फैक्ट्री अंदर गैस फैल गई और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम को बुलाया गया। आस-पास के लोगों को फैक्ट्री के नजदीक आने-जाने नहीं दिया जा रहा है ताकि लोगों के गैस ना चढ़ जाए।

spot_img